जूनी नाव बुने सन्नाटा
कहती करूनं कहानी
दुल्हन सी थी नई नवेली
सुख सपनों की रानी
नाचा करती थी लहरों से
मीरा सी दीवानी
भूले नहीं भूलती उसकी
तन मन भरी रवानी
जीवन रेखा थी बहुतों की
किया न कभी बहाना
गंगा जमुना के संगम में
गंगा जमुना के संगम में
सहजा ठौर ठिकाना
प्रलय बाढ़ झंझावातों में
मनु की बुनी कहानी
मनु की बुनी कहानी
बूढ़े बरगद से ज्यों करती
छाया सदा किनारा
बैसे ही नाविक ने छोड़ा
समझ उसे नाकारा
रह रह हूक उठे अंतस में
जग करता मनमानी
[भोपाल :05.03 2008 ]